प्रयागराज संगम नगरी जहां 15 तारीख को शाही स्नान हुआ करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया और मेले का लुत्फ उठाया प्रशासन की बेहतर व्यवस्था से श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। किसी ने मोक्ष की प्राप्ति के लिए तो किसी ने अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए तो कोई अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए कोई आध्यात्मिक मन से जुड़े रहने के लिए इस पावन नगरी प्रयागराज में स्नान किया। इस बार प्रशासन ने कुछ खास इंतजाम भी किए कुंभ मेले में आने के लिए जहां लाल रंग की बसें श्रद्धालुओं के लिए बस अड्डे से लेकर कुंभ मेले तक चलाई गई है, वहीं कुछ विशेष ट्रेनों को भी कुंभ में श्रद्धालुओं को पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई। दरअसल 12 साल बाद पढ़ने वाला यह कुंभ कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिया, जो लोग कुंभ में स्नान के लिए नहीं आ पाए उन्होंने टेलीविजन फेसबुक और यूट्यूब के जरिए शाही स्नान का पूरा आनंद उठाया। इस बार कुंभ कुछ अलग ही अंदाज में था, कई हेक्टेयर की भूमि कुंभ के मेले का आयोजन किया तो वहीं प्रशासन ने कड़ा रुख भी अपनाया श्रद्धालु और सन्यासी सब के जाने के रास्ते अलग-अलग थे। जगह-ज...
Comments
Post a Comment