51 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल म्यूजियम : कुंभ













राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के मौके पर रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन समेत देश के 51 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल म्यूजियम बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर महात्मा गांधी से जुड़ीं दुर्लभ तस्वीरें एवं शार्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। इन 51 स्टेशनों में प्रयागराज शहर के भी चार स्टेशन शामिल किए गए हैं। इसमें जंक्शन के साथ प्रयाग, सूबेदारगंज एवं इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन शामिल है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन की बात करें तो यहां के कुल सात रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था की जा रही है।
                                                                                            पिछले वर्ष महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर गांधी से जुड़ीं तस्वीरें लगाकर दिल्ली आदि स्टेशनों में लगी एलईडी में उनसे जुड़े वीडियो दिखाए गए थे। अब बोर्ड ने देश के 51 रेलवे स्टेशनों पर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर डिजिटल म्यूजियम बनाने के लिए एनसीआर जोन समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र भेजा है। एनसीआर जोन में इलाहाबाद जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, मथुरा, वृंदावन रेलवे स्टेशनों पर बड़ी एलईडी लगाकर महात्मा गांधी से जुड़ी फोटो एवं शार्ट फिल्मेें दिखाई जाएंगी।
                                                             इस संबंध में डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ का कहना है कि जंक्शन पर भी डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा। इसका कार्य पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व बीतने के बाद शुरू होगा। कहा कि प्रयागराज में कुंभ शुरू होने वाला है।

Comments

Popular posts from this blog

क्रूज की सवारी कर कुंभ मेले में पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, नए साल में मिलेगा तोहफा

कुंभ मेले में रेलकर्मी घूम-घूम कर कराएंगे यात्रियों को रेल टिकट मुहैया । ।

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ी, प्रयागराज से इलाज के लिए आए बीएचयू